रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर के नाम पर होगा 250 करोड़ रुपये का बंगला?

    रणबीर और आलिया बेटी राहा के नाम पर रखेंगे नए बंगले का नाम, जानें पूरी डिटेल!

    रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर के नाम पर होगा 250 करोड़ रुपये का बंगला?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल तो मुंबई में एक फ्लैट में रहते हैं। लेकिन उनके कृष्ण राज बंगले का पिछले एक साल से कंस्ट्रक्शन चल रहा है। बुधवार को रणबीर, आलिया और नीतू कपूर घर देखने पहुंचे थे। अब इस घर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स सामने आ रही है। पता चला है कि घर का नाम अब कृष्णराज बंगले की जगह रणबीर और आलिया की बेटी राहा के नाम पर हो पड़ सकता है। 

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''रणबीर और आलिया दोनों अपने सपनों का घर बनाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई बराबर इनवेस्ट कर रहे हैं। ये सब पूरा होने के बाद घर की लागत 250 करोड़ से ज्यादा होगी। और ये शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई के सबसे महंगे बंगला बन जाएगा। ये भी कहा जाता है कि रणबीर, जो अपनी बेटी राहा कपूर से बेहद प्यार करते हैं, बंगले का नाम उनके नाम पर रखेंगे और इससे उनकी नन्हीं बेटी बी टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। इस विशाल बंगले के साथ-साथ आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं और इनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है।''

    सोर्स ने आगे कहा, ''नीतू कपूर बंगले की को-ऑनर होंगी क्योंकि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें अपनी सभी संपत्तियों का आधा मालिक बनाया था। कहा जा रहा है कि नीतू जी खुद आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हैं और उन्होंने हाल ही में बांद्रा इलाके में ही 15 करोड़ का एक आलीशान घर खरीदा है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि बंगला तैयार होने के बाद पूरा कपूर खानदान एक छत के नीचे एक साथ रहेगा।''

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म रामायण की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं आलिया भट्ट फिल्म जिगरा में दिखाई देंगी।

    Tags