सपनों का घर दिखाने के लिए सास नीतू कपूर को साइट पर लेकर पहुंची आलिया भट्ट, निभाया बहू होने का फर्ज

    इस वक्त आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस नीतू कपूर को अपना नया घर दिखाने के लिए साइट पर पहुंचे हैं। 

    सपनों का घर दिखाने के लिए सास नीतू कपूर को साइट पर लेकर पहुंची आलिया भट्ट, निभाया बहू होने का फर्ज

    बॉलीवुड के सबसे क्यूट और प्यारे कपल्स की लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम हमेशा शामिल होता है। जब भी Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के वीडियोज या फिर फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो वो फैंस को काफी पसंद आते हैं। वैसे आलिया-रणबीर शानदार एक्टिंग करने के साथ-साथ घर और उससे जुड़े लोगों को भी संभालने का काम बखूबी करते हैं। इसका सबसे ताजा उदहारण हाल ही में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया अपनी सास और रणबीर अपनी मां नीतू कपूर को अपना नया घर जोकि अभी बन रहा है उसे दिखाने के लिए लेकर आते हुए नजर आ रहे हैं। 

    दरअसल विरेंद्र चावला नाम के एक पेज पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीत कपूर का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि आलिया भट्ट अपनी सास का हाथ पकड़कर अपना नया घर जोकि अभी बन रहा है, उसे दिखाने के लिए लेकर आती है। इस दौरान आलिया अपनी सास का खास ख्याल रखती हुई नजर आती है। बाद में फिर रणबीर कपूर वीडियो के अंदर बालकनी में अपनी मां के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ कपूर खानदान का ये वीडियो।

    फैंस को पसंद आई सास-बहू की जोड़ी

    कपूर परिवार से जुड़े इस वीडियो को फैंस पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या ये पूरा घर कपूर खानदान का है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अकेले ये कपल नहीं पूरा परिवार यहां पर रहेगा। इसके अलावा कुछ यूजर्स तो वीडियो पर दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी नीतू कपूर और आलिया भट्ट की बॉन्डिंग से जुड़ा वीडियो फैंस के बीच काफी तेजी वायरल होता था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

    Tags