Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर चल रही उठापटक देखकर घबराए मेकर्स, आननफानन करवाई 2 पुराने सितारों की वापसी

    खबर आ रही है कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में जल्द ही 2 नए सितारों की एंट्री होने वाली है।

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर चल रही उठापटक देखकर घबराए मेकर्स, आननफानन करवाई 2 पुराने सितारों की वापसी

    बीते एक हफ्ते से राजन शाही का जानामाना सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai लगातार विवादों में बना हुआ है। अचानक ही राजन शाही ने अपने शो के मेन लीड शहजादा धामी और प्रतिक्षा होंसमुखे को शो से बाहर निकाल दिया था। बताया गया था कि टीम के साथ मिसविहेव करने की वजह से शहजादा धामी और प्रतिक्षा होंसमुखे को शो से बाहर निकाला गया है। इस घटना के बाद से ही शहजादा धामी और प्रतिक्षा होंसमुखे और सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों की नजरों में आ चुके हैं। लगातार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर तरह तरह की खबरें आ रही हैं। 

    विवादों के चलते सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग भी गिर गई है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग गिरते ही मेकर्स के बीच खलबली मच गई है। इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जल्द ही मेकर्स एक साथ 2 एंट्रीज करवाने वाले हैं। 

    खबर है कि टीवी एक्टर मृणाल जैन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी का हिस्सा बनने वाले हैं। मृणाल जैन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अबीर बनकर नजर आएंगे। इससे पहले भी मृणाल जैन ने अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी में अहम किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि मृणाल जैन ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार राज अनादकट से मुंह के ये रोल छीना है। 

    इसके अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में शिवम खुजारिया की भी रीएंट्री होगी। शिवम खुजारिया के रोल को भी मेकर्स थोड़ा बदलने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद से ही लोग लगातार सोशल मीडिया पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में बात कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि कहानी में बदलाव करके ही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गिरती रेटिंग को बचाया जा सकता है। 

    Tags