ईशा को साइड कर समर्थ जुरेल-अभिषेक कुमार ने किया जमकर डांस, फैंस को हुआ भांग पीने का शक

    समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ईशा को साइड करके डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    ईशा को साइड कर समर्थ जुरेल-अभिषेक कुमार ने किया जमकर डांस, फैंस को हुआ भांग पीने का शक

    बिग बॉस 17 में कई चीजें हमें ऐसी देखने को मिली, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। शो में कई कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ बुरी तरह से बाहर आई थी। इस लिस्ट में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के अलावा ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का नाम भी शामिल था। शो में पहले सभी लोगों को लगा था कि अभिषेक कुमार ही ईशा को बहुत प्यार करते हैं। ईशा की जिंदगी में उसके अलावा कोई नहीं है। शो में तब ट्विस्ट आया जब समर्थ की भी एंट्री हुई। इस दौरान अभिषेक और समर्थ के बीच काफी लड़ाई भी हुई। साथ ही अभिषेक ने तो समर्थ को थप्पड़ तक मार दिया था। अब लगाता है दोनों ईशा का दर्द भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं। दोनों की होली पार्टी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कमाल का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दअरसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल फुल मस्ती में होली पार्टी के अंदर स्टेज पर खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कमाल की कॉर्डिनेशन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। समर्थ और अभिषेक बिल्लो रानी गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ वीडियो। 

    समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को डांस करता देख फैंस हुए खुश

    समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लगता है भांग की वजह से दोनों साथ में हैं। दूसरे यूजर ने भी कमेंट कर वीडियो पर लिखा- ये दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए भी पोस्ट पर नजर आ रहे हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि समर्थ और अभिषेक दोनों कमाल के डांसर है।