Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भोंसले हाउस की ईंट से ईंट बजाने के लिए नई एंट्री करवाएंगे मेकर्स, यशवंत सुरेखा की नींद होगी हराम

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक नई एंट्री होने वाली है। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भोंसले हाउस की ईंट से ईंट बजाने के लिए नई एंट्री करवाएंगे मेकर्स, यशवंत सुरेखा की नींद होगी हराम

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इस समय ईशान का परिवार होली के रंग में रंगा हुआ है। सवि के साथ परिवार अच्छे से होली मनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं ईशान को अब भी रीवा के अलावा कोई और नहीं नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी होली पर भी फीकी नजर आ रही है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में अनवी मामा को एक्सपोज करने की नाकाम कोशिश करेगी। अनवी के जाने के बाद सवि और ईशान का रोमांस फैंस का इंतजार कर रहा है। 

    अगर आपको लग रहा है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की होली में बस यही सब होने वाला है तो आप गलत सोच रहे हैं। होली के मौके पर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और धमाल होने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से यशवंत और सुरेखा दोनों की नींद हराम होने वाली है। 

    जी हां, सही सुना आपने...। खबर है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में होली के जश्न के दौरान सुरेखा के बेटे चिन्मय की एंट्री होगी। अब ये तो हर कोई जानता है कि चिन्मय अपनी मां और बाप से नफरत तरता है। यशवंत और सुरेखा की वजह से ही चिन्मय ने अपना घर छोड़ दिया था। हाल ये है कि चिन्मय यशवंत और सुरेखा की वजह से अपनी पत्नी की भी शक्ल नहीं देखता। 

    इस बार होली पर चिन्मय अपने घर वापस लौटने वाला है। चिन्मय के लौटने की खबर सुनकर फैंस को विराट के बड़े भाई सम्राट की याद आ गई है। सम्राट भी भवानी से परेशान होकर घर छोड़कर चला गया था। आने के बाद सम्राट ने सवि का पूरा साथ दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि चिन्मय के आने से सवि की परेशानियां थोड़ी आसान होंगी। 

    Tags