एकता कपूर के घर पर बप्पा के आते ही बिखरी रौनक, टीवी सितारों का लगा मजमा

    डेलीसोप क्वीव एकता कपूर के घर पर भी बप्पा ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सितारे बप्पा के दर्शन करने के लिए लगातार एकता कपूर के घर पहुंच रहे हैं। 

    एकता कपूर के घर पर बप्पा के आते ही बिखरी रौनक, टीवी सितारों का लगा मजमा

    एकता कपूर टीवी के उन सितारों में के एक हैं जो कि हर त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए जानी जाती हैं। होली हो या दिवाली एकता कपूर की पार्टियों की रंगत देखने लायक होती है। इसी बीच एकता कपूर के घर पर बप्पा ने दस्तक दे दी है। हाल ही में एकता कपूर ने बप्पा का अपने घर पर स्वागत किया है। बप्पा के आते ही एकता कपूर के घर में रौनक आ गई है। हाल ही में टीवी के कई जानेमाने सितारों को एकता कपूर के घर के बाहर देखा गया है। ये सभी सितारे एकता कपूर के बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अंकिता लोखंडे का आता है। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ एकता कपूर के घर पहुंची थीं। 

    इस दौरान अंकिता लोखंडे पति के साथ जमकर पोज देती नजर आईं। वहीं टीवी अदाकारा साक्षी तंवर भी एकता कपूर के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। क्रिस्टल डिसूजा को भी एकता कपूर के घर पर देखा गया है। एकता कपूर की ये सहेली देसी लुक में नजर आई। वहीं बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र ने भी एकता कपूर के घर में धमाकेदार एंट्री की। एकता कपूर के पापा इस दौरान मीडिया से बात करते नजर आए। 

    टीवी एक्टर समीर सोनी भी एकता कपूर के घर पहुंचे थे। यहां पर समीर सोनी अपनी पत्नी नीलम के साथ दिखे। तस्वीरों में समीर सोनी और नीलम कमाल लग रहे हैं। टीवी की कोमोलिका उर्वशी ढ़ोलकिया ने भी एकता कपूर के घर में बप्पा के दर्शन किए। इसके अलावा रिद्धिमा कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, डेविड धवन, शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी को भी एकता कपूर के घर पहुंचे थे। इन सभी सितारों ने बप्पा के आगे आशीर्वाद लिया।

    गौरतलब है कि इस समय टीवी और बॉलीवुड के सितारे पर गणपति उत्सव का खुमार चढ़ा हुआ है। कोई सितारा अपने घर पर बप्पा का स्वागत कर रहा है तो कोई लालबाग के राजा के दर पर मन्नत मांगने जा रहा है। 

    Tags