पति निक जोनस के नए गाने की शूटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा पर यूँ बरसा प्यार !

    पति निक जोनस के नए गाने की शूटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा पर यूँ बरसा प्यार !

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के फेवरेट कपल में से एक हैं। निक ने अपने भाईयों के साथ अपने पुराने बैंड जोनस ब्रदर्स को दोबारा बनाया है और इसका नया गाना सकर रिलीज़ किया है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इस गाने के विडियो में निक और उनके भाई जो जोनस और केविन जोनस गाना गा रहे हैं। इसके साथ ही इस गाने में प्रियंका चोपड़ा, जो की मंगेतर और एक्ट्रेस सोफी टर्नर और केविन की पत्नी डेनियल जोनस हैं।

    इस विडियो को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है और इसके चर्चे भी हर जगह हो रहे हैं। अब प्रियंका ने इस विडियो के बिहाइंड द सीन यानी BTS फोटोज शेयर किये हैं, जिसमें आप उन्हें ग्लैमरस अंदाज़ में नहाते देख सकते हैं, जिसके बाद पति निक ने उन्हें अपनी बाहों में लिया हुआ है। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'ग्लैम बाथ.... हाँ चाहिए.. जोनस ब्रदर्स वापस आ गये हैं! पहले और बाद में! बेस्ट हबी एवर!'

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी आलीशान तरीके से दिसम्बर 2018 में जोधपुर में हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार शामिल हुए थे और इसके बाद प्रियंका ने मुंबई और दिल्ली में शादी के रिसेप्शन दिये थे।