Ok Jaanu New Song 'Enna Sona' - फिल्म 'ओके जानू' का नया गाना आपको अपने जानू की याद दिल देगा !
Updated : December 23, 2016 12:35 PM ISTएक्टर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ओके जानू' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के एक्टर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग और हम्मा सॉन्ग आया था और अब इसका एक और गाना रिलीज़ हो गया है। इस गाने का नाम है 'एन्ना सोना' और ये एक रोमांटिक गाना है।
इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। अरिजीत ने हमेशा की तरह इस गाने को भी खूबसूरती से गाया है हालाँकि इसके लिरिक्स इतने ज़्यादा दमदार नहीं हैं। इस गाने में श्रद्धा आदित्य से नाराज़ हैं और उनके साथ बिताये हर सुंदर पल को सोच रहे हैं और गाना गया रहे हैं। इस गाने में ये रेट्रो लुक में देखे जा सकते हैं और इसके अलावा वे पूल में रोमांस कर रहे हैं।
सुनिये ये गाना यहाँ -
Updated : December 23, 2016 12:35 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News