फीमेल फ्रेंड्स के साथ नज़र आये ऋतिक रोशन के दोनों बेटे रेहान और रिद्धान, अकेले पहुंचे पार्टी करने

    बड़े हो गये हैं ऋतिक रोशन के दोनों बेटे 

    फीमेल फ्रेंड्स के साथ नज़र आये ऋतिक रोशन के दोनों बेटे रेहान और रिद्धान, अकेले पहुंचे पार्टी करने

    बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अक्सर अपने दोनों बेटों रेहान और रिद्धान के साथ कभी मूवी डेट तो कभी वेकेशन पर स्पॉट किये जाते हैं। लेकिन अब दोनों बेटे शायद बड़े हो गये हैं और अकेले ही दोस्तों की बर्थडे पार्टी में पहुंच जाते हैं। बीती रात रेहान और रिद्धान बांद्रा में हुई एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी में पहुंचे। दोनों अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ ब्लैक एंड वाइट टी-शर्ट ट्राउज़र्स में नज़र आये। साथ में कुछ फीमेल फ्रेंड्स को भी देखा जा रहा है। वीडियो-

    वैसे इस पार्टी के वेन्यू पर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ भी नज़र आये। दोनों को अपनी आलीशान गाड़ी से उतरते हुए देखा गया था। इस मौके पर एक्टर ने सबा का हाथ थामा और पैपराजी को पीछे छोड़ आगे बढ़ते रहे। देखिये-

    बता दें, सबा और ऋतिक पिछले साल जुलाई में पहली बार मीडिया के सामने आये थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की बातचीत ट्विटर से शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। सबा एक एक्ट्रेस के साथ एक बैंड का भी हिस्सा हैं। अब उन्हें अक्सर ऋतिक के परिवार के फंक्शन, बच्चों के साथ वेकेशन पर देखा जाता है। ऐसी भी खबरें थीं कि ये जोड़ी जल्द शादी के बंधन में बंध सकती है। हालांकि, फ़िलहाल दोनों ने चुप्पी साधी हुई है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा और पसंद किया गया था। अब जनवरी में वो दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फिल्म फाइटर ले कर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में होंगे। पठान और वार जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की है।

    Tags