विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस होंगे निराश, सगाई पर ये बोली एक्टर्स की टीम

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की क्या सच में होने वाली थी सगाई? टीम ने दिया ये जवाब

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस होंगे निराश, सगाई पर ये बोली एक्टर्स की टीम

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस हाल ही में काफी खुश हो गए थे जब दोनों की खबर आई कि वो इस साल फरवरी में सगाई करने वाले हैं। कहा जा रहा था कि दोनों फरवरी के दूसरे हफ्ते में ये शुभ काम कर सकते हैं। फैंस तो सगाई के बाद आगे शादी की बात भी करने लगे थे। क्योंकि दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और तो और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। हालांकि कभी दोनों ने खुद अपनी डेटिंग के बारे में बात नहीं की और ना ही इसे ऑफिशियल किया।

    पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें झूठ साबित हुई है। न्यूज एजेंसी आईएनएस की तरफ से एक्टर्स टीम को कॉन्टैक्ट किया गया था और उनकी तरफ से कहा गया, ''रिपोर्ट्स झूठी हैं।'' इससे जाहिर है फैंस का दिल थोड़ा टूट गया होगा। लेकिन उन्हें अभी भी उम्मीद है कि दोनों आगे चलकर सगाई कर सकते हैं।

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया और दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता रहा है। 

    अब इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा फिल्म कुशी में पिछली बार नजर आए थे। अब एक्टर की फिल्म फैमिली स्टार संक्रांत के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो VD12 में नजर आएंगे। यानी ये उनकी 12वीं फिल्म होगी और इसका नाम अभी तय नहीं है। 

    जबकि रश्मिका मंदाना पिछले दिनों बॉलीवुड में काफी छाई रहीं। उनकी फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी थे। अब एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन संग पुष्पा 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो रेंबो, द गर्लफ्रेंड और छावा में नजर आएंगी।

    Tags