माधुरी दीक्षित को देखकर सुनील शेट्टी की फिसली जुबान, बोले- 'हैप्पी दिवाली'

    सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित एक साथ पैपराजी को दे रहे थे पोज, तभी एक्टर के मुंह से निकली ये बात और बन गया मजाक

    माधुरी दीक्षित को देखकर सुनील शेट्टी की फिसली जुबान, बोले- 'हैप्पी दिवाली'

    सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित दोनों ही अपने जमाने के जबरदस्त एक्टर्स हैं। सुनील शेट्टी जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं तो वहीं माधुरी दीक्षित के डांस के तो लोग आज भी कायल हैं। दोनों ने ही इंडियन सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ी है। फिलहाल दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने में नजर आते हैं। दोनों इस सीजन को जज कर रहे हैं।

    हाल ही में दोनों सेट पर जाने से पहले पैपराजी के बीच नजर आए। माधुरी दीक्षित ने एक पीच कलर की प्यारी सी साड़ी पहनी थी, वहीं सुनील शेट्टी डार्क ग्रे कलर के सूट में कूल नजर आए। दोनों पैपराजी को पोज देते हैं और इसी दौरान चलने से ठीक पहले सुनील शेट्टी पैपराजी को हैप्पी दिवाली विश कर देते हैं। ये सुनते ही वहां सब खड़े लोग हंसने लगते हैं। और पैपराजी बोलते हैं हैप्पी दिवाली नहीं हैप्पी होली सर। सुनील शेट्टी ये सुनते हुए आगे बढ़ जाते हैं और बगल में खड़े एक शख्स से हाथ मिलाने लगते हैं।

    ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स में सुनील शेट्टी के मजे ले रहे हैं। कोई कमेंट्स में हैप्पी न्यू ईयर तो कोई हैप्पी क्रिसमस बोल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''दोनों कमाल के लग रहे हो और दिवाली विशेज के लिए थैंक्यू।'' 

    दोनों भले ही अब एक साथ रिएलिटी शो में नजर आ रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे के साथ कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की है। जबकि दोनों ही 90 के दशक के शानदार कलाकार हैं। लोग दोनों की जोड़ी को साथ देखना चाहते थे। दोनों ने फिल्में साइन तो की थीं लेकिन वो कभी बन नहीं पाईं।

    ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं एक्टर्स

    ये दोनों ही एक्टर्स बाकी कई कलाकारों की तरह ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। सुनील शेट्टी धारावी बैंक नाम की सीरीज में दिखाई दिए थे तो वहीं माधुरी दीक्षित ने फेम गेम नाम की सीरीज से ओटीटी डेब्यू किया था।

    Tags