पुष्पा 2 की रिलीज से पहले पार्ट 3 की तैयारियों में जुटे मेकर्स, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस को मिला हिंट

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    Pushpa 2

    Pushpa 2

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' बीते काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस लगातार फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा' ने साल 2021 में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। ऐसे में मेकर्स को फिल्म 'पुष्पा 2' से भी बहुत उम्मीद है। इसी बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने पुष्पा पार्ट 3 की भी तैयारी शुरू कर दी है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'पुष्पा 2' के क्लाइमेक्स में मेकर्स पार्ट 3 का भी बड़ा हिंट देने वाले हैं। फिल्म 'पुष्पा 3' फिल्म का आखिरी हिस्सा होगा जिसे बड़े ही ग्रैंड लेवल पर तैयार किया जाएगा। फिल्म 'पुष्पा 2' में भी कहानी को खत्म नहीं किया जाएगा। हालांकि फिल्म 'पुष्पा 2' के क्लाइमेक्स में पार्ट की एक झलक जरूर दिखाई जाएगी। 

    इस खबर ने फिल्म 'पुष्पा 2' के फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोगों ने तो अभी से फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' और पार्ट 3 में पुष्पा ताबड़तोड़ एक्शन करता नजर आने वाला है। वहीं रश्मिका मंदाना भी फिल्म में जमकर धमाल मचाएंगी। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' का पोस्टर रिलीज किया था। 

    इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे। एक बार के लिए तो फैंस अल्लू अर्जुन का लुक देखकर ही डर गए थे। अल्लू अर्जुन के लुक ने भी लोगों का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींचा था। जिसके बाद से ही फिल्म 'पुष्पा 3' को लेकर तरह तरह की खबरें आने लगी थीं। हालांकि मेकर्स ने अब तक भी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है।