पुष्पा 2 के मेकर्स ने ली राहत की सांस, जेल से निकलते ही इस एक्टर ने अल्लू अर्जुन के साथ शुरू की शूटिंग

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में दोस्त बने जगदीश को मिली बेल, शुरू की शूटिंग, जानें क्या था मामला?

    पुष्पा 2 के मेकर्स ने ली राहत की सांस, जेल से निकलते ही इस एक्टर ने अल्लू अर्जुन के साथ शुरू की शूटिंग

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' का लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से कुछ कुछ अपडेट्स भी सामने आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हो गया था जिससे फिल्म मे मेकर्स परेशान हो गए थे क्योंकि फिल्म के एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी पर एक मर्डर से संबंधित आरोप लगे थे और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था। लेकिन हाल ही में एक्टर को बेल मिल गई और अब सामने आया है कि जगदीश अल्लू अर्जुन के साथ शूट के लिए पुष्पा 2 के सेट पर वापस आ गए हैं। फिलहाल हैदराबाद में पुष्पा 2 के गंगम्मा जथारा सीक्वेंस की शूटिंग की जा रही है। 

    क्या था मामला?

    एक जूनियर वूमेन आर्टिस्ट ने 29 नवंबर, 2023 को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि जगदीश इस महिला के साथ रिलेशन में थे और उन्होंने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया है। आत्महत्या के बाद 6 दिसंबर, 2023 को पुष्पा एक्टर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

    जगदीश ने अपना फिल्मी करियर फिल्म निरुदयोगा नतुलु से किया था। इसके अलावा एक्टर मालेशम, जॉर्ज रेड्डी और पतासा 1978 में नजर आए। लेकिन एक्टर को सबसे ज्यादा पॉपुलैटिरी साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा से मिली। फिल्म में जगदीश को अल्लू अर्जुन के दोस्त के रूप में देखा जा सकता है। पुष्पा 2 में भी वो खास रोल निभाने वाले हैं। 

    कब आएगी फिल्म?

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इसी साल रिलीज होगी। फिल्म के लिए लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 को 15 अगस्त, 2024 को देशभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म भले ही ऑरिजनली तेलुगू फिल्म है लेकिन इसे पहले की तरह पैन इंडिया की तर्ज पर हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    Tags